इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई और गोवा में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में दो युवतियों और एक युवक को दबोचा है. ये तीनों अंडर गारमेंट्स में छुपाकर ड्रग्स सप्लाई करते थे. इसी सप्ताह इंदौर (md hidden in undergarments) क्राइम ब्रांच ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी से पूछताछ के आधार पर इन तीनों की गिरफ्तारी की गई है. दो युवतियों में एक मुंबई और दूसरी मंदसौर की रहने वाली है.
इसे भी पढ़ें – ‘मसीहा’ निकली हैवान : 2 साल के मासूम को प्रताड़ित करने वाली केयर टेकर को 3 साल की सजा
इंदौर की कनाडिया पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोपाल के रहने वाले ड्रग्स तस्करी के आरोपी अवान शकील को गिरफ्तार किया था. उसके पास से ड्रग्स भी बरामद की थी. आरोपों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने वैभव उर्स बाबा के साथ ही दो युवतियों को भी गिफ्तार किया. ये तीनों मुंबई और गोवा के पब और बार में ड्रग्स सप्लाई करते थे.
इसे भी पढ़ें – जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ीं! जन्मतिथि में हेरफेर के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप
md hidden in undergarments – इनके तार मंदसौर और राजस्थान के ड्रग्स तस्करों से जुड़े हैं. तीनों आरोपी मुंबई और गोवा के कुछ पब और बार संचालकों के संपर्क में रहते थे. तीनों आरोपियों के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. साथ ही आरोपियों के पास से लग्जरी कारें मिली हैं. इन कारों की कीमत 32 लाख रुपए आंकी गई है. तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है.


