इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेजतर्रार नेता व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. जीतू पटवारी पर निर्वाचन में अपनी उम्र छुपाने के आरोप लगे हैं. दरअसल, उनकी मार्कशीट से लेकर विधानसभा निर्वाचन तक उनकी डेट ऑफ बर्थ (जन्म दिनांक) अलग-अलग पाई गई है और उसमें काफी बड़ा अंतर है. हाल (Jeetu Patwari’s troubles increase) ही में भाजपा नेता श्याम साहू ने इस मामले को लेकर पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत राज्य पुलिस,विधानसभा अध्यक्ष के साथ निर्वाचन आयोग को की है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की दो अलग-अलग जन्मतिथि का यह मामला अब चर्चा में है. दरअसल भाजपा नेता श्याम साहू ने शुक्रार को इंदौर में पटवारी के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लेकर कक्षा दसवीं की मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने अपनी उम्र में 22 महीने का हेरफेर कर अपनी उम्र को छुपाया है. आरोप है कि जीतू पटवारी ने विभिन्न स्थानों पर अपनी उम्र को कम बात कर वैधानिक लाभ लिया है.

इंदौर के बिजलपुर रोड पर रहने वाले जीतू पटवारी पिता रमेश चौहान पटवारी की हाई स्कूल की मार्कशीट में जन्मतिथि 25 जनवरी 1973 दर्ज है, जबकि विधानसभा में उनके जो रिकॉर्ड पाए गए हैं उसमें जन्मतिथि 19 नवंबर 1974 है. इस मामले में कहा यह भी जा रहा है कि 2008 में जीतू पटवारी जब मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे उस समय कक्षा दसवीं की अंकसूची के हिसाब से उनकी उम्र 35 वर्ष से कुछ महीने ज्यादा हो रही थी, उसे समय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष ही थी. संभवत: उसी दौरान जन्म तारीख में हेर फेर किया गया .


