Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे
    • रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
    • अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज
    • हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी
    • Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने छात्र
    • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया ‘लोकतंत्र की जीत’
    • ‘झुकती है दुनिया…’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने की हुंकार
    • जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MCD चुनाव की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते संभावित,राज्य चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में

    MCD चुनाव की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते संभावित,राज्य चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में

    March 5, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के तीनों नगर निगम के 272 वार्ड पर चुनाव (MCD Election) को लेकर राज्य चुनाव आयोग अगले सप्ताह अधिसूचना जारी कर सकता है। राज्य चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। अधिसूचना जारी होने के बाद दिल्ली में संभावितअप्रैल के दूसरे सप्ताह में मतदान की तारीख घोषित होगी।दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) की तैयारी में जुटा राज्य चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी कर चुका है। यह बैठक पिछले हफ्ते ही हो चुकी है। बैठक मे निगम चुनाव की तैयारी से लेकर मतदान की तारीख को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें तो सभी राजनीतिक दल अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने के पक्ष में हैं। हालांकि,अंतिम फैसला राज्य चुनाव आयोग की ओर से किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट के आदेश पर दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया,गरीबों का किराया भुगतान मामला

    ज्ञात हो कि कोविड संक्रमण के चलते मतदान केंद्र पर बनने वाले बूथों पर मतदाताओं की घटाई गई संख्या फिर बढ़ा दी गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में प्रत्येक बूथ पर 1350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कोविड संक्रमण के कम होने, सरकार की ओर से सभी पाबंदियां हटाएं जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है। इससे दिल्ली में बूथों की संख्या 18 हजार से घटकर 15 से 16 हजार के बीच रह गई है।

    दिल्ली में कुल 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। कोविड महामारी के चलते चुनाव आयोग ने प्रत्येक बूथ पर अधिकतम एक हजार मतदाताओं के वोट देने की व्यवस्था की थी। इसका मकसद यह था कि किसी भी बूथ पर भीड़ न हो, जिससे कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उसे ध्यान में रखकर दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग कुल 18 हजार पोलिंग बूथ चिह्नित कर रहा था।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 9 ली शराब,18 ली बीयर घर में रख सकते है, बशर्ते आयु 25 वर्ष हो

    अब जबकि कोविड संक्रमण घट गया है। सारी पाबंदियां भी हट गई हैं तो पहले 1250 और अब 1350 मतदाता प्रति बूथ के हिसाब से तैयारी की जा रही है। इससे अब पोलिंग बूथ की संख्या 15 से 16 हजार के बीच रह गई है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हमने 15 से 16 हजार संभावित पोलिंग बूथ को चिन्हित कर लिया है। अगले एक सप्ताह के अंदर इसकी अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    CJP Protest in Delhi: जंतर-मंतर पर CJP का विशाल आंदोलन, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF तैनात

    Priyanka Gandhi on NEET: ‘संसद बच्चों की है, किसी की जागीर नहीं’, छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं प्रियंका गांधी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.