कल यानी मंगलवार को झारखंंड सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. जानकारी के अनुसार बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें कई अहम प्रस्ताव भी हैं.

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल के अनुसार कोई भी बाहरी जांच एजेंसी के बुलावे पर अब झारखंड के पदाधिकारी सीधा जांच एजेंसी के समक्ष नहीं जायेंगे. जांच एजेंसी के समन या बुलावे पर पदाधिकारी पहले अपने विभाग के अध्यक्ष के माध्यम से कैबिनेट को इसकी जानकारी देंगे.

इसे भी पढ़ें – धोनी ने पूर्व बिजनेस पार्टनर कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

राजधानी रांची में बनेगा ताज होटल

वहीं, झारखंड कैबिनेट बैठक में राजधानी रांची में विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना के रूप में ‘ताज होटल’ के निर्माण के लिए मैसर्स द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड को कोर राजधानी क्षेत्र के साइट-1 में कुल 6.00 एकड़ भूमि लीज पर आवंटित करने के स्वीकृति दी गई. इसके साथ ही अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के धार्मिक स्थलों को विकसित करने के योजना को मंजूरी दी गयी. प्रत्येक धार्मिक स्थल पर 50 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – अपने कुकृत्यों से पतनशील झारखंड सरकार विपक्ष पर दोषारोपण करती है : बाबूलाल मरांडी

रांची में मेयर का पद एसटी के लिए रिजर्व

कैबिनेट सचिव ने बताया कि बैठक में झारखंड में निकाय चुनाव अब जनसंख्या के अनुरूप नहीं होगा. चक्रानुक्रम व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है. रांची नगर निगम में मेयर का पद अब हमेशा के लिए एसटी के लिए रिजर्व रहेगा. धनबाद नगर निगम में एससी के लिए आरक्षित रहेगा. राज्य सरकार ने इसके अलावा नियमावली में और भी कई संशोधन किये हैं.

Share.
Exit mobile version