कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Left For Trip) स्पेन और दुबई की 11 दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह रवाना हो गईं। इस दौरान वह राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। बनर्जी ने सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी। बनर्जी संपर्क उड़ान की अनुपलब्धता के कारण रात में दुबई में ही रहेंगी और अगले दिन स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगी।
इसे भी पढ़ें – प्रियंका गांधी पहुंचीं हिमाचल, मंडी और कुल्लू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगी दौरा
Mamta Left For Trip – उन्होंने राज्य सचिववालय नबन्ना में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे। इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अनिवासी बंगालियों से मिलेंगे। वहां से हम बार्सिलोना के लिए ट्रेन लेंगे, जहां हम बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह पांच साल में उनका पहला विदेशी दौरा होगा क्योंकि केंद्र ने उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी । बनर्जी के साथ मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी और प्रसिद्ध कोलकाता फुटबॉल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे।
इसे भी पढ़ें – पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुईं तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां
उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।उन्होंने कहा,स्पेन इस साल के अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश था और इसने हमारे फिल्म महोत्सवों में भी भाग लिया था। वे (परिधान) निर्माण में अच्छे हैं। हमें उम्मीद है कि वे इस साल के बीजीबीएस में भाग लेंगे।बनर्जी ने कहा कि वह और प्रतिनिधियों का उनका दल दुबई लौटेगा, जहां बीजीबीएस पर एक बैठक और कुछ अन्य बैठकें निर्धारित हैं।

