होटल प्रबंधन क्या है?
होटल मैनेजमेंट अध्ययन का एक क्षेत्र है| जिसमें होटल व्यवसाय को चलाने के लिए विषयो की श्रृंखला शामिल है| जैसे विपणन, पर्यावरण, पर्यटन, अवकाश, व्यवसाय प्रशासन और प्रबंधन के रूप में व्यापक विषयों को कवर करते है|
एक अच्छे स्तर पर होटल चलाने के लिए आवश्यक है की होटल में कार्य करने वाले स्टाफ को एक्टिव, समझदार, तथा चुनौतियों से लड़ने की क्षमता रखने वाला होना चाहिए|
जो सभी मेहमानो का ध्यान रखे और अन्य बातो का भी, क्योकि होटल से सम्बंधित सभी चुनौतियों का सामना उन्हें करना पड़ता है| इसके लिए आवश्यक है ज्ञान और कौशल का होना|
ताकि अपनी बुद्धिमता का सही इस्तेमाल कर सके| यह एक ऐसा करियर कोर्स है जो विदेश यात्रा और काम करने के व्यापक अवसर प्रदान करता है|
होटल प्रबंधन में पाठ्यक्रम योग्यता के सभी स्तरों पर उपलब्ध हैं:
->होटल प्रबंधन में डिप्लोमा कार्यक्रम
– मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री
->होटल मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री
->डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस
->डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन
होटल मैनेजमेंट में अंडर ग्रेजुएट कोर्स
->होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए 12वी पास होना जरुरी है|
->बैचलर ऑफ होस्पिटिलिटी मैनेजमेंट
->बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम)
->बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट इन फूड एंड विवरेज
होटल मैनेजमेंट के प्रमुख संस्थान
->ताज ग्रुप्स ऑफ होटल्स
->ओबेरॉय ग्रुप्स ऑफ होटल्स
->ले मेरिडियन ग्रुप्स ऑफ होटल्स इन इंडिया
->वेलकम ग्रुप होटल
->मैरियट इंटरनेशनल इंक
->हयात कॉर्पोरेशन
->आईटीसी लिमिटेड होटल डिवीजन
->स्टारवुड होटल एंड रिसॉर्ट्स वर्ल्डवाइड इंक
12 वीं के बाद साइकोलॉजी कोर्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन है-
अगर आप फ्रेशर है तो आपको शुरूआती तौर पर होटल इंडस्ट्री में 2 से 3 लाख रूपये सालाना का पैकेज आराम से मिल जाता है| वहीं 1 से 3 साल के अनुभव के बाद 4 से 5 लाख सालाना| 5 साल से ज्यादा अनुभव के बाद 5 से 10 लाख रूपये सालाना तक कमाएं जा सकते है|
होटल प्रबंधन में एक शिक्षा छात्रों को स्वागत और द्वारपाल सेवाओं, रेस्तरां और बार कार्यों, प्रशासन, प्रबंधन और विपणन जैसे विभिन्न जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने का कौशल सिखाती है|
विदेश में अध्ययन के इच्छुक छात्रों के लिए, होटल प्रबंधन अध्ययन का एक आकर्षक क्षेत्र हो सकता है| यह एक ऐसा करियर है जो विदेश यात्रा और काम करने के व्यापक अवसर प्रदान करता है| कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एक विदेशी देश में अपने डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलता है|
Image Source : Google