मुंबई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री महिमा चौधरी फिल्म इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महिमा चौधरी इमरजेंसी के जरिये आठ (Mahima Chaudhary) साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। महिमा ने फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का किरदार निभाया है। पुपुल जयकर एक लेखिका थीं और श्रीमती इंदिरा गांधी की बहुत करीबी दोस्त थी। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मकथा भी लिखी हैं।

इसे भी पढ़ें – मुझे हमेशा ऐसे ऑफर मिलते हैं, जिनमें मेरी दिलचस्पी नहीं होती : कीर्ति कुल्हारी

इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर महिमा चौधरी ने कहा, मैंने हमेशा कंगना को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाया है। मैंने उनके सिनेमा का आनंद लिया है। इमरजेंसी में कंगना सिर्फ निर्देशक नहीं है, वह निर्माता भी थी जो मुख्य भूमिका भी निभा रही थी। कंगना, श्रीमती गांधी जैसी शख्सियत का मुख्य किरदार निभा रही थी, जो देश और दुनिया भर में इतनी अच्छी तरह से जानी जाती हैं। बहुत से लोगों ने श्रीमती गांधी का किरदार निभाया है, लेकिन जिस तरह से कंगना ने इसे निभाया वह काबिले तारीफ है। कंगना ने अपने लुक, अपने हाव-भाव, अपनी आवाज पर जो काम किया है वह अद्भुत है।

इसे भी पढ़ें – लाल साड़ी पहन साउथ की हसीना मालविका मोहनन ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, शोख अदाओं से लूटी महफिल

Mahima Chaudhary  – यह श्रीमती गांधी के सर्वश्रेष्ठ चित्रणों में से एक है। मैं श्रीमती गांधी की प्रशंसक हूं। क्योंकि अमेरिका अभी भी एक महिला नेता चाहता है लेकिन हमारे पास बहुत पहले से इंदिरा गांधी जैसी महिला थी। इंदिरा जी ने बहुत सारी अच्छी चीजें की लेकिन उन्होंने इमरजेंसी जैसी गलतियां भी कीं। इमरजेंसी की कहानी को बताना महत्वपूर्ण था।

Share.
Exit mobile version