Malaika Arora Harsh Mehta: बॉलीवुड की ग्लैमरस डिवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वो एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर की वेडिंग पार्टी में नजर आईं, लेकिन इस पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा किसी और वजह से हो रही है. दरअसल, इस इवेंट में मलाइका के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी पहुंचे थे. हालांकि, दोनों एक ही पार्टी में मौजूद थे, लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने कैमरों के सामने एक साथ पोज देने से दूरी बनाए रखी, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई.
मुंबई में ऑर्गेनाइज इस स्टार-स्टडेड कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए. पार्टी में मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं और उन्होंने रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए. वहीं दूसरी तरफ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता ने कैमरों से दूरी बनाकर रखी. बताया जा रहा है कि वो चुपचाप पार्टी में पहुंचे और पैपराजी से बचने के लिए मेन एंट्री की बजाय पीछे के रास्ते से अंदर जाते नजर आए.
इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर्ष मेहता कैमरों से बचने की कोशिश करते हुए जल्दी-जल्दी वेन्यू में एंट्री लेते हैं. हालांकि, (Malaika Arora Harsh Mehta) पैपराजी की नजर से बच पाना उनके लिए आसान नहीं रहा और कैमरों में उनकी झलक कैद हो ही गई. दूसरी ओर मलाइका ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली और अपने स्टाइलिश सिल्वर आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
