Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मध्यप्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात का बजट है यह – पंकज सिंह

    मध्यप्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात का बजट है यह – पंकज सिंह

    March 9, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश (Madhypradesh)  सरकार ने एक और घाटे का बजट पेश कर दिया है । लगभग 2 लाख 80 हज़ार करोड़ के इस बजट में भाजपा सरकार ने किसानों, कामगारों, मज़दूरों, बेरोज़गार युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, सबके के साथ विश्वासघात किया है।बजट को एक राजनीतिक रैली के भाषण मात्र की तरह सदन में प्रस्तुत किया गया है जिसमें यूक्रेन में फँसे भारतीय नागरिकों को वापिस लाने के केंद्र सरकार के ऑपेरशन गंगा का भी जिक्र किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार के बजट पर क्या रही लोगों की प्रतिक्रिया ?

    Madhypradesh – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता पंकज सिंह ने कहा कि सड़कों के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर पानी की तरह पैसा बहा रही है परंतु जैसा की आप सबको विदित है धरातल पर जाकर देखते हैं तो प्रदेश की सारी सड़कें पानी में ही बह जा रही हैं।राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में घरेलू एवं कृषि कार्यों के लिए बिजली में 21000 करोड की सब्सिडी उपलब्ध कराए जाने की बात कही है परंतु वास्तविकता यह है कि बिजली की दरें लगातार बढ़ रही हैं और आम जनता इससे त्रस्त है । ऐसा लगता है कि यह सब्सिडी जनता नहीं बल्कि निज़ी बिजली कंपनियों के लिए दी जा रही है। अब तो सरकार जनता को लूटने के लिए बिजली के स्मार्ट मीटर लगवा रही है जो और अधिक तेज़ गति से चलेंगे।

    इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश बजट सत्र: बहिष्कार को लेकर कांग्रेस नेताओ में मतभेद

    शिवराज सरकार ने बेमौसम बारिश से हुए किसानों के नुकसान के लिए मुआवजे से संबंधित कोई प्रावधान इस बजट में शामिल नहीं किया है और ना ही खाद की समय पर उपलब्धता के लिए कोई विशेष प्रावधान किया है।
    मामा शिवराज ने अपने बेरोज़गार भांजे-भांजियों को भी ठगा है। प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न सरकारी महकमों में किसी भी तरीके की नौकरियों का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – ग्वालियर नगर निगम का वसूली अभियान,वाटर टैक्स नहीं जमा करने पर भैंस खोली

    बात साफ है, इस बजट से ना तो रोज़गार सृजन होगा ना ही महँगाई घटेगी। पिछले सालों की तरह इस बार भी घोषणाओं मात्र का बजट प्रस्तुत कर दिया गया है और पहले के वादों को दावे मात्र बनाकर भूल गए हैं। इस बजट से बस मध्यप्रदेश और ज्यादा कर्ज़ में डूबेगा व यहाँ के हर एक आम आदमी की जेब पर और ज्यादा गहरा डाका पड़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्तार

    बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पहुंचे गांव

    सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

    13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़

    24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की चरखी से पकड़ा गया स्थायी वारंटी

    ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.