भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमवार को संगठनात्मक ढांचे में दो (reshuffle in MP BJP) महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भोपाल के शिवराज डाबी को प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी और अजय शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

reshuffle in MP BJP  – भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिवराज डाबी को प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया गया है। अपनी इस नई जिम्मेदारी के तहत वे पार्टी के डिजिटल संचार, सोशल मीडिया गतिविधियों और संगठन से जुड़े विभिन्न ऑनलाइन अभियानों के कुशल संचालन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पार्टी के तेजी से बढ़ते डिजिटल विस्तार और अभियानों को देखते हुए यह जिम्मेदारी संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 अजय शर्मा बने प्रकोष्ठ संकुल के प्रदेश सह संयोजक

वहीं जारी किए गए एक अन्य संगठनात्मक आदेश के तहत अजय शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के अंतर्गत वे पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को धरातल पर गति देने से जुड़े कार्यों को संभालेंगे। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share.
Exit mobile version