छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर (echo for hindu nation) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रविवार को बागेश्वर धाम से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की कि आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत से वे विशाल ‘हिंदू राष्ट्र रथ यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। यह भव्य रथ यात्रा कुल 5 दिनों में बुंदेलखंड के 5 प्रमुख जिलों से होते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

echo for hindu nation – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए कहा,नवरात्रि के पावन पर्व पर 11 अक्टूबर से 5 दिनों के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अलख जगाने हेतु हम रथ यात्रा निकालने वाले हैं। 5 दिन, 500 किलोमीटर और 5 जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा में सैकड़ों पूज्य संत, महंत, साधु-संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल एक साथ चलेगा।”

उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों को कवर करते हुए 500 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के मंच से देश भर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा, “11 अक्टूबर से यह ऐतिहासिक यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों और ठहरने का पूरा प्रबंध किया जाएगा।”

दिलाई जाएगी हिंदू राष्ट्र की शपथ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को एक और खुशखबरी देते हुए बताया कि यह रथ यात्रा जिन-जिन पड़ावों पर रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी, वहां क्षेत्र की शांति व कल्याण के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया पड़ाव स्थलों पर एक दिवसीय संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ और महायज्ञ/हवन का आयोजन होगा। इसके पश्चात उपस्थित विशाल जनसमूह को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की औपचारिक शपथ भी दिलाई जाएगी।

Share.
Exit mobile version