पश्चिम दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम (signal free U turn) शुरू हो गया है, जिसे पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 40 दिन का समय तय किया है. इस कार्य के चलते करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर आवाजाही काफी प्रभावित होगी. स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.

 शाहीन बाग के पास सड़क को सिग्नल-फ्री बनाने के लिए बनेगा यू-टर्न

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, फ्लाईओवर को दो चरणों में बंद किया जाएगा— पहले चरण में 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर का कैरिजवे बंद रहेगा, जबकि दूसरे चरण में 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा (हालांकि इस दौरान सर्विस रोड खुली रहेगी). इसके अलावा, शाहीन बाग में रोड नंबर 13-ए पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग 22 लाख रुपये की लागत से एक नया यू-टर्न बनाया जाएगा, जिससे (signal free U turn) मार्ग पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगा.

Share.
Exit mobile version