लुधियाना : अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना हैबोवाल व थाना माडल टाऊन की पुलिस ने तीन शराब तस्करों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से (3 liquor smugglers arrested) अवैध शराब की 84 बोतलें व 100 पऊआ बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें – मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थाना हैबोवाल की पुलिस ने अरोपी की पहचान बिंद चौक 22 फुट्टा रोड पर रहने वाले गुरनाम सिंह के रूप में की है। सब-इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो बल्लो के रोड पर एक खाली प्लॉट में उक्त आरोपी शक्की हालत में बैठा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की गई। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए पक्खोवाल नहर पुल के पास बने पार्क से शराब तस्कर को काबू कर लिया और आरोपी से अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद की है।

इसे भी पढ़ें – 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा

3 liquor smugglers arrested – पुलिस ने आरोपी की पहचान दुगरी के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में की है। इसी थाने की पुलिस ने एक अन्य शराब तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से अवैध शराब 100 पऊए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी की पहचान डाक्टर अंबेदकर नगर के रहने वाले गौरव के रूप में की है। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर भी खंगाला जा रहा है।

Share.
Exit mobile version