लुधियाना में कनाल बेस्ड वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट चल रहा है जिसके तहत सड़कों की खुदाई कर उसमें पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कई मुख्य सड़कों की खुदाई की जा चुकी है लेकिन (DC issued show cause notice) उन्हें समय पर नहीं बनाया जा रहा। वहीं एक मामला ऐसा सामने आया है कि लंबे समय के बाद एक सड़क बनाई गई है लेकिन अब उसे भी प्रोजेक्ट के तहत फिर से तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की ‘शुकराना यात्रा’; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों पर टेकेंगे मत्था
DC issued show cause notice – जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत नहरी पानी को वॉटर सप्लाई का विकल्प बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए लोगों को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। इसके लिए सारे शहर में वॉटर सप्लाई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इन लाइनों को बिछाने के लिए जो सड़कें तोड़ी जाएंगी उनकी रिपेयर भी कंपनी द्वारा ही की जाएगी। हालांकि जानकारी मिली है कि कंपनी रिपेयर ठीक ढंग से नहीं कर रही। इसलिए जो सड़कें तोड़ी गई हैं उसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
DC लुधियाना ने जारी किया नोटिस
जानकारी के अनुसार इस मामले में अब डिप्टी कमिश्नर लुधियाना की एंट्री हो गई है। डी.सी. लुधियाना ने इस मामले का नोटिस लिया है। उन्होंने कहा है कि जनता का पैसा खराब नहीं होने दिया जाएगा और न ही सड़कें तोड़ने की वजह से लोगों को परेशानी होने दी जाएगी। इस बारे में उन्होंने नगर निगम को एक पत्र लिखा है और कहा है कि जो सड़कें तोड़ी गई हैं उनकी जल्द से जल्द रिपेयर की जाए और अब ऐसा कोई मामला सामने नहीं आना चाहिए कि नई बनी सड़क को दोबारा तोड़ा जा रहा है।
