लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आज लाल बारादरी के दरवाजे पर ताला लगा दिया और बैरिकेडिंग कर दी गई, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने लाल बारादरी के सामने विरोध प्रदर्शन किया. लाल (huge uproar and demonstration by students) बारादरी के अंदर मस्जिद भी बनी हुई है. ऐसे में गेट बंद होने के कारण बारादरी के बाहर नमाज पढ़ी गई. प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

छात्रों का कहना है कि लगभग डेढ़ सौ साल पुरानी बनी इस लाल बारादरी के अंदर जो मस्जिद है. उसको प्रशासन द्वारा गलत तरीके से बंद किया गया है, जब तक यह दरवाजा नहीं खोला जाएगा तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें – PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जताई दंगे की आशंका

लाल बारादरी और मस्जिद का निर्माण सन 1800 में नसीरुद्दीन हैदर की ओर से कराया गया था. विश्वविद्यालय बनने से पहले लाल बारादरी का निर्माण कराया गया था. यह ASI से संरक्षित है. लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में बनी लाल बारादरी के बाहर छात्रों द्वारा नमाज पढ़ी गई. आज मस्जिद में लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा ताला लगा दिया गया, जिसके बाद मुस्लिम छात्रों ने बाहर नमाज पढ़ी. नमाज पढ़ रहे मुस्लिम छात्रों की सुरक्षा के लिए हिंदू छात्रों ने हाथ बांधकर सुरक्षा घेरा बनाया था.

huge uproar and demonstration by students – गेट बंद होने से नाराज छात्रों बैरिकेडिंग गिरा दी औ बारादरी के पास हो रहे निर्माण की सामग्री भी फेंक दी. पुलिस के समझाने पर छात्र माने. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बारादरी के अंदर बनी मस्जिद को सील किया जा रहा है. छात्रों ने कहा कि बिना किसी सूचना के मस्जिद के गेट को सील कर दिया गया.

Share.
Exit mobile version