उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी को अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के हवाले कर दिया. आरोपी (raped by tantrik) महिला के प्रेमी ने दोनों नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते पर गहरा कलंक लगा दिया है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने तांत्रिक प्रेमी के बातों में आकर अपनी नाबालिग बेटियों को आरोपी के हवाले कर दिया. जिसके बाद उसने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी ही 13 वर्षीय बड़ी बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, आरोपी ने 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं है.

इसे भी पढ़ें – अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्थल की पड़ताल

नाबालिक पीड़ित बच्चियों के पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां गांव के ही महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के संपर्क में थी, जो झाड़-फूंक का काम करता है. बीते जनवरी माह में आरोपी मां अपनी दोनों बेटियों को तंत्र-मंत्र के बहाने सुनसान जंगल ले गई थी. बच्चियों का आरोप है कि जहां महेंद्र ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है.

raped by tantrik – आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे सहमी बच्चियों ने महीनों तक खामोशी ओढ़े रखी थी. मासूम बच्चियों ने अब बीती घटना को लेकर हिम्मत जुटाकर अपने दादा को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share.
Exit mobile version