Lucknow pujari murdered: लखनऊ में अपराधी बेखौफ हैं, यहां बीकेटी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अज्ञात हत्यारों ने एक मंदिर के पुजारी को लूटपाट कर विरोध में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मंदिर के पास में स्थित खेत देखने गए एक किसान ने पहले बाबा को आवाज लगाई कोई आवाज ना आने पर वह मंदिर में गया और बाबा की झोपड़ी में देखा, तो बाबा का शव खून से लथपथ पड़ा देख उसके होश उड़ गए।

इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब हृदेश कुमार कठेरिया, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस को मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने पुजारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

विरोध करने पर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, घटना बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की है. यहां कठवारा और शिवपुरी सीमा पर प्राचीन रन बाबा का शिव मंदिर है. मंदिर की देखरेख 80 वर्षीय पुजारी फकीर दास करते थे. बाबा फकीर दास मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. वह पिछले कई वर्षों से शिव मंदिर में पूजा पाठ और देखरेख किया करते थे. बताया जा रहा है कि रोज की तरह बाबा मंगलवार की रात भोजन करने के बाद मंदिर में बनी अपनी कुटिया में सो गए थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में धावा बोल दिया. बदमाश मंदिर में लूटपाट करने लगे तो बाबा ने इसका विरोध किया. विरोध पर बदमाशों ने पास में रखी लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से बाबा पर प्रहार कर दिया. कुल्हाड़ी सिर में लगने से बाबा की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े:Parakram Diwas सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनेगा – केंद्र सरकार

दानपात्र लूट ले गये

बदमाश मंदिर का घंटा दानपात्र और सामान लूट कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि, बक्शी का तालाब में पुजारी की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पुजारी की हत्या हो चुकी है.

मन्दिर के बाहर एक पान की दुकान

Lucknow pujari murdered: हत्या के बारे में कठवारा गांव के रहने वाले लल्लाराम ने बताया कि वह रनबाबा मन्दिर के पास स्थित एक फार्म हाउस पर नौकरी करते हैं। उनकी मन्दिर के बाहर एक पान की दुकान भी है। वह पुजारी से मिलते रहते थे।

इसे भी पढ़े: लखनऊ में नहीं थम रहा वारदात का सिलसिला, पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दानपात्र लूट ले गये बदमाश

तभी बुधवार की सुबह उन्होंने बाबा को आवाज दी। बाबा के जवाब न देने पर अंदर जाकर देखा तो झोपड़ी में बाबा खून से लथपथ मिले, उनके चेहरे पर काफी खून जमा था । शिवपुरी प्रधान की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई।

BJP विधायक की अनोखी पहल बना दिया चलता फिरता कार्यालय

Share.
Exit mobile version