इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुये कहा कि देश भर में अपने झूठ से पाखंड फैलाने (Lord Ram Will Punish Hypocrites) वाले लोगों को भगवान श्री राम हर हाल में दंड देंगे। प्रो. रामगोपाल यादव ने बुधवार को यहां अपने सैफई स्थित आवास पर बातचीत में कहा सारा देश यह है बात भली भांति जानता है कि पाखंड देश भर में कौन फैला रहा है और वास्तव में पाखंडी कौन है, यह बताने की कतई जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें – राम नवमी : ‘सूर्य तिलक’ से जगमगा उठा भगवान राम लला का मस्तक, 3 मिनट तक माथे पर पड़ी रोशनी
Lord Ram Will Punish Hypocrites – खुद को सात्विक बताते हुये प्रो यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी की दिखावे के लिए पूजा नहीं की है और ना ही वे पूजा के नाम पर कोई दिखावा करते है। वो भगवान का नाम लेते है लेकिन पाखंडी नहीं है। पाखंडी लोग ये सब करते हैं, ऐसे लोगो को भगवान श्री राम दंड देंगे। उन्होंने कहा कि राम नवमी हमेशा बड़े हर्षो उल्लास से मनाई जाती रही है। राम नवमी को कुछ लोगो ने पेटेंट कर लिया है। रामनवमी किसी की बपौती नही है। इस देश मे एक राममंदिर नही सैकड़ो हज़ारो राम मंदिर है।अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम अधूरा छोड़ा गया है। सारे शंकराचार्य इसके खिलाफ थे।
इसे भी पढ़ें – राहुल ने कहा जातिगत जनगणना जरूरी, अखिलेश ने पश्चिम की हवा को बदलाव का प्रतीक बताया
रामगोपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सभी 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है । भाजपा यहां आस पास कही जीतते हुए नही दिख रही। इधर एक भी सीट भी जीतती नही दिख रही। भाजपा फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा और एटा सबमें हार रही है।मैनपुरी में बदलाव के भाजपा के दावे को खोखला बताते हुये उन्होने कहा कि उपमुख्यमंत्री तो पहले भी कमल खिला रहे थे मगर तब भी डिपंल यादव करीब तीन लाख वोटों से जीती थी। इस संसदीय चुनाव में डिपंल करीब चार लाख वोटो से जीतेंगी।