नई दिल्ली: लंबे समय तक इंश्योरेंस सुरक्षा के साथ-साथ रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘जीवन उमंग’ पॉलिसी एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प है। यह मुख्य रूप से एक ‘होल-लाइफ’ इंश्योरेंस प्लान है, जो पारंपरिक 15 या 20 वर्ष की योजनाओं के विपरीत पॉलिसीधारक को पूरे 100 साल की उम्र तक जीवन बीमा कवर प्रदान करता है।
अपनी सुविधा से चुनें प्रीमियम भुगतान की अवधि
पॉलिसीधारक अपनी आर्थिक स्थिति और बजट के अनुसार 15, 20, 25 या 30 वर्ष तक प्रीमियम भुगतान की अवधि चुन सकते हैं। यह एक पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है, जिसके तहत एलआईसी के वित्तीय प्रदर्शन और मुनाफे के आधार पर समय-समय पर घोषित होने वाले साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस का लाभ भी पॉलिसीधारक को मिलता है।
इनकम टैक्स में छूट और टैक्स-फ्री रिटर्न के दोहरे फायदे
पॉलिसी अवधि के दौरान जमा किए जाने वाले वार्षिक प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रतिवर्ष 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। पॉलिसी (jeevan umang policy) की मैच्योरिटी पर मिलने वाली संपूर्ण राशि टैक्स-फ्री होती है। किसी भी अनहोनी की स्थिति में नॉमिनी को मिलने वाली बीमा राशि पर धारा 10(10D) के तहत कोई आयकर देय नहीं होता है।


