शादी के मंडप में आमतौर पर लोग दूल्हा-दुल्हन की बराबरी की जोड़ी देखते हैं, लेकिन बिहार के लखीसराय जिले में जब 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी के साथ सात फेरे लिए तो सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। मामला जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के रामपुर गांव का है। रामपुर निवासी पिंकू सिंह और लखीसराय की वर्षा रानी की शादी का वीडियो इन दिनों इंटरनेट (Lakhisarai Unique Marriage) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lakhisarai Unique Marriage – जैसे ही इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर लोगों ने दूल्हा-दुल्हन की उम्र का गणित लगाना शुरू कर दिया। एक तरफ 60 वर्ष के पिंकू सिंह हैं तो दूसरी तरफ महज 23 साल की वर्षा रानी। दोनों के बीच 37 साल का अंतर है, लेकिन नवविवाहित जोड़े का कहना है कि लोग चाहे जो कहें, जिंदगी उन्हें एक-दूसरे के साथ बितानी है। स्थानीय ग्राम सरपंच ने भी इस विवाह पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दोनों का पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय बताया है।

 दूल्हे की पहली पत्नी 10 साल पहले छोड़ गई थी साथ

बताया जा रहा है 60 वर्षीय पिंकू सिंह पेशे से किसान हैं और खेती-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। उनकी पहली पत्नी करीब 10 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वे अकेले ही रह रहे थे। अब उन्होंने वर्षा रानी के साथ हाथ थामकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर, 23 वर्षीय वर्षा रानी की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मुंगेर जिले के कल्याणपुर में हुई थी, जिससे उनकी एक छोटी बेटी भी है।

Share.
Exit mobile version