Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
    • जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ्तार
    • समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर
    • “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे”: NYT के ‘Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारतीय दूतावास का करारा जवाब
    • दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट
    • गुरुग्राम की ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा
    • बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप
    • ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जानिए क्यों हैदराबाद की इस लैब में पैदा किया जा रहा कोरोना वायरस…….

    जानिए क्यों हैदराबाद की इस लैब में पैदा किया जा रहा कोरोना वायरस…….

    May 1, 2020 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश में COVID-19 केसों का आंकड़ा ऊंचा होता जा रहा है,वहीं वैज्ञानिक समुदाय इस वायरस को मात देने के लिए दिन रात जुटा हुआ है| हैदराबाद स्थित CCMB बीते दो हफ्तों से इस वायरस को लैब में उत्पन्न कर रहा है| इसका मकसद वायरस के जीनोम की बनावट और इसकी प्रकृति पर शोध करना है|

    वायरस

    कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए दुनिया भर में कोशिशें की जा रही हैं| वहीं हैदराबाद में सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) बीते दो हफ्तों से इस वायरस को लैब में उत्पन्न कर रहा है| इसका मकसद वायरस के जीनोम की बनावट और इसकी प्रकृति पर शोध करना है|

    यह वायरस के बारे में अधिक से अधिक डेटा और जानकारी इकट्ठा करने की भी कोशिश है| एक नियंत्रित वातावरण में वैज्ञानिक अफ्रीकी हरे बंदर के गुर्दे की कोशिका में वायरस को विकसित कर रहे हैं|

    ये भी जरूर पढें:-गौतमबुद्ध नगर से मिली राहत देने वाली खबर,कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुई कम, 81 साल के व्यक्ति समेत 7 लोग हुए ठीक….

    CCMB को पांच दशक पहले ही हैदराबाद में स्थापित किया गया था| ये संस्थान देश की अहम रिसर्च लैब्स में से एक है| यहां वैज्ञानिक लगातार वायरस के प्रसार को रोकने के नए तरीके खोजने के लिए काम कर रहे हैं|

    CCMB के निदेशक राकेश मिश्रा ने संस्थान की लैब में वायरस कल्चर के बारे में कहा,“हमने लैब्स में इस वायरस को बड़ी संख्या में उत्पन्न करना शुरू कर दिया है जिससे कि कोशिकाओं में इसकी वृद्धि का अध्ययन किया जा सके और साथ ही सीरम टेस्टिंग में इसका इस्तेमाल हो सके|’’

    राकेश मिश्रा ने आजतक से कहा, “अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता हो कि भारत में कोरोना वायरस दुनिया के अन्य हिस्सों से अलग है या कमजोर है|” लेकिन मिश्रा इस बात से सहमत हैं कि वायरस लगातार खुद को म्युटेट कर रहा है यानी बदल रहा है|

    वायरस

    डॉ. मिश्रा ने देश और राज्यों में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की वकालत की| उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए करना जरूरी है क्योंकि ऐसे केस बड़ी संख्या में हैं जहां लक्षण दिखाई ही नहीं दे रहे| डॉ मिश्रा ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का भी समर्थन किया|

    इन्हे भी पढें:-नसीरुद्दीन शाह की अचानक बियत बिगड़ने की अफवाह आई सामने,जानिए पूरा सच…..

    CCMB निदेशक ने कहा,”अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग पर लॉकडाउन निर्देशों का पालन करते हैं तो हम जून के अंत तक स्थिति को काबू में होता देख सकते हैं| अगर हम लॉकडाउन को सही तरह से अमल में नहीं लाएंगे तो साल के आखिर तक ऐसे ही चल सकता है|”

    उन्होंने यह भी बताया कि CCMB के वैज्ञानिक घोड़े जैसे बड़े जानवर में वायरस एंटीबॉडी विकसित कर रहे हैं जो प्लाज्मा एंटीबॉडी के समान है|ड्रेस की जगह शॉपिंग बैग पहन रहे हैं लोग, ट्रेंड कर रहा है ये नया चैलेंज, देखें Photos

    डॉ. मिश्रा के मुताबिक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा COVID-19 के खिलाफ कारगर है|लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि यह हानिकारक भी नहीं है और इसलिए फ्रंट लाइन वर्कर्स को वायरस से सुरक्षा के रूप में इसे दिया जा रहा है|

    Image source:-www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कटेगा चालान

    बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट

    पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया ‘Selfie Video’ साइन-इन फीचर; जानें कैसे करेगा काम

    क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, सरकार ने दिया यह जवाब

    Oppo K15 Launch Date: 8000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ 24 जुलाई को लॉन्च होगा ओप्पो K15, जानें फीचर्स

    स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.