Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आधुनिक विद्या मंदिर का उद्घाटन
    • Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने ‘माई भारत वॉलिंटियर’
    • Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया में पुनर्वास की तैयारी
    • Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, ‘जानता था कई बड़े राज’
    • FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपोर्ट फेल, मिला नोटिस
    • Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान पर, संपर्क कटा
    • Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जानिए क्यों हैदराबाद की इस लैब में पैदा किया जा रहा कोरोना वायरस…….

    जानिए क्यों हैदराबाद की इस लैब में पैदा किया जा रहा कोरोना वायरस…….

    May 1, 2020 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश में COVID-19 केसों का आंकड़ा ऊंचा होता जा रहा है,वहीं वैज्ञानिक समुदाय इस वायरस को मात देने के लिए दिन रात जुटा हुआ है| हैदराबाद स्थित CCMB बीते दो हफ्तों से इस वायरस को लैब में उत्पन्न कर रहा है| इसका मकसद वायरस के जीनोम की बनावट और इसकी प्रकृति पर शोध करना है|

    वायरस

    कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए दुनिया भर में कोशिशें की जा रही हैं| वहीं हैदराबाद में सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) बीते दो हफ्तों से इस वायरस को लैब में उत्पन्न कर रहा है| इसका मकसद वायरस के जीनोम की बनावट और इसकी प्रकृति पर शोध करना है|

    यह वायरस के बारे में अधिक से अधिक डेटा और जानकारी इकट्ठा करने की भी कोशिश है| एक नियंत्रित वातावरण में वैज्ञानिक अफ्रीकी हरे बंदर के गुर्दे की कोशिका में वायरस को विकसित कर रहे हैं|

    ये भी जरूर पढें:-गौतमबुद्ध नगर से मिली राहत देने वाली खबर,कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुई कम, 81 साल के व्यक्ति समेत 7 लोग हुए ठीक….

    CCMB को पांच दशक पहले ही हैदराबाद में स्थापित किया गया था| ये संस्थान देश की अहम रिसर्च लैब्स में से एक है| यहां वैज्ञानिक लगातार वायरस के प्रसार को रोकने के नए तरीके खोजने के लिए काम कर रहे हैं|

    CCMB के निदेशक राकेश मिश्रा ने संस्थान की लैब में वायरस कल्चर के बारे में कहा,“हमने लैब्स में इस वायरस को बड़ी संख्या में उत्पन्न करना शुरू कर दिया है जिससे कि कोशिकाओं में इसकी वृद्धि का अध्ययन किया जा सके और साथ ही सीरम टेस्टिंग में इसका इस्तेमाल हो सके|’’

    राकेश मिश्रा ने आजतक से कहा, “अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता हो कि भारत में कोरोना वायरस दुनिया के अन्य हिस्सों से अलग है या कमजोर है|” लेकिन मिश्रा इस बात से सहमत हैं कि वायरस लगातार खुद को म्युटेट कर रहा है यानी बदल रहा है|

    वायरस

    डॉ. मिश्रा ने देश और राज्यों में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की वकालत की| उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए करना जरूरी है क्योंकि ऐसे केस बड़ी संख्या में हैं जहां लक्षण दिखाई ही नहीं दे रहे| डॉ मिश्रा ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का भी समर्थन किया|

    इन्हे भी पढें:-नसीरुद्दीन शाह की अचानक बियत बिगड़ने की अफवाह आई सामने,जानिए पूरा सच…..

    CCMB निदेशक ने कहा,”अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग पर लॉकडाउन निर्देशों का पालन करते हैं तो हम जून के अंत तक स्थिति को काबू में होता देख सकते हैं| अगर हम लॉकडाउन को सही तरह से अमल में नहीं लाएंगे तो साल के आखिर तक ऐसे ही चल सकता है|”

    उन्होंने यह भी बताया कि CCMB के वैज्ञानिक घोड़े जैसे बड़े जानवर में वायरस एंटीबॉडी विकसित कर रहे हैं जो प्लाज्मा एंटीबॉडी के समान है|ड्रेस की जगह शॉपिंग बैग पहन रहे हैं लोग, ट्रेंड कर रहा है ये नया चैलेंज, देखें Photos

    डॉ. मिश्रा के मुताबिक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा COVID-19 के खिलाफ कारगर है|लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि यह हानिकारक भी नहीं है और इसलिए फ्रंट लाइन वर्कर्स को वायरस से सुरक्षा के रूप में इसे दिया जा रहा है|

    Image source:-www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या है कीमत और एक्सपोर्ट डिटेल्स

    Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, NCPCR की सख्ती के बाद बदली पॉलिसी

    ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स

    पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका पैसा; जानें सही तरीका

    कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे की सीक्रेट टेक्नोलॉजी

    एपल का ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट आज: iPhone 18 सीरीज और पहले फोल्डेबल फोन की बहुप्रतीक्षित एंट्री

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.