रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की (Kiran Singh Dev) आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। श्री सिंह देव को बिलासपुर से सांसद श्री अरुण साव के स्थान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। श्री साव छत्तीसगढ़ की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त
Kiran Singh Dev – श्री किरण सिंह देव ने अपनी राजनीति की शुरूआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। श्री सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्ष 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह अभी बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।