लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान दूरदर्शन (Doordarshan) ने शाहरुख खान (Shahrukh khan) के फैंस को तोहफा दिया है| सालो पहले अपनी पॉपुलैरिटी(Popularity) दिखाने वाला सीरियल फौजी (Fauzi) और सर्कस(Circus) के बाद दूरदर्शन ने किंग खान का तीसरा सीरियल दूसरा केवल (Keval) का पुनः प्रसारण करने की जानकारी दी है|
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही दूरदर्शन अपने पुराने टीवी शो का दोबारा से प्रसारण कर रहा है| रामायण (Ramayan) और महाभारत (Mahabharat) की सफलता के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्णा (Shri krashana) भी शुरू किया| इसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं| इन धार्मिक सीरियल के अलावा दूरदर्शन ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दो सीरियल फौजी (Fauzi) और सर्कस (Circus) का पहले ही प्रसारण शुरू कर चुकी है|
अब दूरदर्शन ने शाहरुख खान (Shahrukh khan) का एक और सीरियल(Serial) को दोबारा प्रसारण करने का फैसला लिया है| इस सीरियल(Serial) का नाम ‘दूसरा केवल’ (Keval dusra) है| दूरदर्शन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है|
इन्हे भी पढ़ें:-दो बड़े सड़क हादसों में चौदह मजदूरों की मौत,पूरी खबर जानने के लिए जल्दी क्लिक करें…..
दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में सीरियल(Serial)का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है और लिखा, ‘डीडी रेट्रो (DD Retro) पर बहुत जल्द आ रहा है दूसरा केवल (Keval)|’ इस ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh khan)को भी टैग किया है|
यह सीरियल 1989 में रिलीज हुआ था| इसमें शाहरुख खान (Shahrukh khan) के साथ-साथ अरुण बाली (Arun baali),विनिता मलिक (Vinita malik),नताशा राणा (Natasha rana) लीड रोल में थे| शो में शाहरुख का नाम केवल (Keval) होता है| इस शो को काफी पंसद किया गया था| इसकी पॉपुलैरिटी (Popularity) को देखते हुए इसका दोबारा प्रसारण किया जा रहा है|
आपको बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में दूरदर्शन का नया चैनल लॉन्च किया था| इस चैनल का नाम डीडी रेट्रो (DD Retro) है| इस चैनल पर दूरदर्शन के कई पुराने सीरियल (Serial) भी आ रहे हैं|
अभिनेता इरफान खान (Irfan khan) के निधन पर दूरदर्शन ने इस चैनल पर उनका पुराना सीरियल (Serial) ‘श्रीकांत’ भी दोबारा टेलीकास्ट (Telecast) किया है| इस सीरियल में इरफान खान (Irfan khan) के साथ अभिनेता फारुख शेख (Farooq shaikh) भी अहम किरदार में थे| इस सीरियल को भी लोगों ने काफी पसंद किया था|