पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान रिकवर किए गए मोबाइल डेटा से संकेत मिले हैं कि आरोपी चेतन और सिया ने लगभग चार महीने पहले गुप्त रूप से शादी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिवारों से भी छिपाकर रखी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि केतन (Ketan Agrawal Murder Case) की हत्या से पहले और वारदात के बाद पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई से बचने के तरीकों को लेकर सिया पहले से जानकारी जुटा रही थी।

वॉट्सऐप चैट से मिले सीक्रेट शादी के सबूत 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन से रिकवर किए गए वाट्सऐप चैट में शादी से जुड़े कई सबूत मिले हैं। इन्हीं डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस दोनों के रिश्ते, उनकी बातचीत और वारदात से पहले की गतिविधियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस कथित विवाह से जुड़े सभी तथ्यों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

Ketan Agrawal Murder Case – जांच के दौरान मोबाइल डेटा से यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले दोनों आरोपियों ने अपराध पर आधारित कई वेब सीरीज़ और फिल्में देखी थीं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनकी ऑनलाइन गतिविधियों और कथित हत्या की योजना के बीच कोई संबंध है। फिलहाल इस पहलू की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच जारी है।

सिया ने इंटरनेट पर खोजी थी पुलिस पूछताछ की प्रक्रिया

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले सिया गोयल ने पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी कई जानकारियां जुटाने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने यह समझने की कोशिश की कि महिला आरोपियों से पूछताछ कैसे की जाती है, पुलिस हिरासत में उनके साथ क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है, पूछताछ के दौरान किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और गंभीर आपराधिक मामलों में कानूनी कार्रवाई किस प्रकार आगे बढ़ती है।

Share.
Exit mobile version