मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की (IIT Bombay Student Suicide) आत्महत्या के मामले में परीक्षा केंद्र का महत्वपूर्ण CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज 18 सितंबर का बताया जा रहा है। CCTV में साहिल परीक्षा के दौरान सबसे आगे वाली बेंच पर बैठकर पेपर लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आसपास करीब 30 से 35 अन्य छात्र परीक्षा दे रहे हैं और क्लासरूम में तीन प्रोफेसर पर्यवेक्षक (Invigilators) के तौर पर ड्यूटी पर मौजूद हैं।

CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि परीक्षा के दौरान एक प्रोफेसर साहिल की सीट के पास आकर रुकते हैं। इसके बाद वह साहिल से कुछ सवाल करते नजर आते हैं और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती है। इस दौरान साहिल अपनी सीट से उठता है और फिर दोबारा बैठ जाता है। फुटेज में साहिल की बॉडी लैंग्वेज भी काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है।

IIT Bombay Student Suicide – CCTV फुटेज की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि साहिल अपने दोनों पैरों के बीच एक डिवाइस या वस्तु का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वस्तु मोबाइल फोन थी या कैलकुलेटर। जांच एजेंसियां इस फुटेज को केस में बेहद अहम सुराग मान रही हैं। प्रोफेसर के सवाल करने के बाद साहिल अपने पास रखी वह वस्तु निकालकर प्रोफेसर को देता है।

 सीट से उठकर प्रोफेसर के साथ बाहर गया साहिल

CCTV में आगे दिखता है कि अपनी आंसर शीट और संदिग्ध वस्तु सौंपने के बाद साहिल अपनी सीट से उठता है और प्रोफेसर के साथ परीक्षा कक्ष से बाहर चला जाता है। 18 सितंबर को हुई यह परीक्षा दोपहर करीब 1 बजे तक चली थी। परीक्षा के आखिरी 20 मिनट के दौरान हुए इस पूरे घटनाक्रम को जांच का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Share.
Exit mobile version