Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 45 दिनों में केदारनाथ धाम पहुंचे 8 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, कठिन चढ़ाई और मौसम की दुश्वारियों के बावजूद बढ़ रही भक्तों की आस्था

    45 दिनों में केदारनाथ धाम पहुंचे 8 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, कठिन चढ़ाई और मौसम की दुश्वारियों के बावजूद बढ़ रही भक्तों की आस्था

    June 9, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    केदारनाथ : उत्तराखंड में केदारनाथ धाम इन दिनों पूरी तरह से भक्तों से भरा हुआ है। केदारनाथ यात्रा में 45 दिनों में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम (Kedarnath Dham Yatra) पहुंचककर दर्शन कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 20 से 22 हजार के करीब तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा पर उम्मीद से भी अधिक भक्त पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि यात्रा के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। इस वर्ष जहां 45 दिन में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचे हैं। वहीं पिछले वर्ष इतने ही दिनों में 7 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे

    उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कठिन चढ़ाई और मौसम की तमाम दुश्वारियों के बीच भी बाबा के भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही है, बल्कि बढ़ती ही जा रही है। अभी मानसून सीजन शुरू होने में 15 दिन से अधिक का समय बचा हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा के दो माह में केदारनाथ पहुंचने वाले भक्तों का आंकड़ा 12 लाख के पार हो जायेगा।

    इसे भी पढ़ें – पुरोला में पोस्टरों के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की 40 से अधिक दुकानें बंद, इलाके में पीएसी तैनात

    Kedarnath Dham Yatra – वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लगभग 45 दिनों की यात्रा में अब तक आठ लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शुरुआती 20 से 25 दिनों में खराब मौसम, बारिश व बर्फवारी रही। इसके बावजूद सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर शौचालय, पेयजल, घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकट परिस्थितियों में मेहनत की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.