कारवार/भटकल : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ भटकल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली थट्टेहक्कलु नदी में शनिवार को सीपियां (Shells) निकालने गए एक ही परिवार और पड़ोस के कई लोग अचानक नदी में आए तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस (Karnataka river accident) भीषण जल त्रासदी में अब तक 11 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी है।
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भटकल के शिराली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदाहोल गांव से कुल 14 लोगों का एक समूह शनिवार की सुबह थट्टेहक्कलु नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए गया था। इस समूह में मुख्य रूप से 12 महिलाएं और केवल दो पुरुष शामिल थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:00 बजे जब सभी लोग नदी के किनारे और उथले पानी में सीपियां ढूंढ रहे थे, तभी पहाड़ी इलाके में हुई भारी बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन
सूचना मिलते ही भटकल थाना पुलिस, तटीय सुरक्षा बल और आपदा राहत-बचाव दल (SDRF) फायर ब्रिगेड के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी से अब तक कुल 11 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 2 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।
Karnataka river accident – पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार, मृतकों की पहचान लक्ष्मी मदेवा नाइक, लक्ष्मी शिवराम नाइक, मालती जट्टप्पा नाइक, मस्तम्मा मंजूनाथ नाइक, लक्ष्मी अन्नप्पा नाइक, ज्योति नाइक और उमेश मंजूनाथ नाइक समेत अन्य ग्रामीणों के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी मृतक आपस में एक ही बड़े कुनबे (परिवार) और पास-पड़ोस से ताल्लुक रखते थे, जिसके कारण पूरे शारदाहोल गांव का कोई भी घर ऐसा नहीं है जहां चूल्हा जला हो।


