करनाल : हरियाणा के करनाल अंतर्गत घरौंडा इलाके में सोमवार रात प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य शिव महापुराण कथा के औपचारिक शुभारंभ से पहले ही जमकर हंगामा (Pradeep Mishra Katha) और बवाल हो गया। वीआईपी  पास बांटने की व्यवस्था को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष और मारपीट में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर और जानलेवा आरोप लगाए गए हैं।  

इसे भी पढ़ें – फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर बचाई जान

 Pradeep Mishra Katha – यह पूरी वारदात घरौंडा की नई अनाज मंडी परिसर में घटित हुई, जहां आगामी दिनों में होने वाली विशाल कथा कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल और तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कथा में प्रवेश को सुगम बनाने के लिए अलग-अलग दिनों के हिसाब से विशेष वीआईपी पास जारी किए जा रहे थे। इसी पास वितरण की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और सेवादारों में अंदरूनी नाराजगी पनप रही थी। कार्यक्रम में स्वेच्छा से सेवा कर रहे कुछ लोगों का सीधा आरोप है कि मुख्य आयोजक आम जनता की अनदेखी कर अपने करीबियों, रिश्तेदारों और रसूखदारों को प्राथमिकता देकर पास बांट रहे थे।

 दुकान में घुसकर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे 

घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार अनुराग मित्तल ने पुलिस को बताया कि उनका चचेरा भाई अंकुश दुकान के ठीक बाहर खड़ा था, तभी रोहित नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया और बिना कारण गाली-गलौज करने लगा। अंकुश ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। अनुराग के मुताबिक, वे बीच-बचाव कर अंकुश को दुकान के अंदर ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद रोहित अपने दर्जनभर लाठी-डंडों से लैस साथियों के साथ दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस आया और हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर लात-घूंसों की बारिश कर दी।

Share.
Exit mobile version