JP Nadda Haryana Visit : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के दौर पर हैं. कल यानी वीरवार देर रात वे पंचकूला पहुंचे. जहां विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया. इसके वाद वे विधानसभा अध्यक्ष के आवास से रेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए. वहीं, आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. वहीं, चुनाव से पहले उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – Weather News : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह…

सीएम मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही पंचकूला में पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे. वहीं, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा महामंत्री व नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दूसरे बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – मोहाना गांव में पहुंचे “आप” प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और…

काफी महत्वपूर्ण है जेपी नड्डा का दौरा

बात दें कि इस साल लोकसभा चुनाव और साथ ही में हरियाणा विधानसभा भी चुनाव भी है. जिसे देखते ही नड्डा के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दौरे के दौरान चुनाव जीत का मंत्र देंगे. विधानसभा चुनावों की भी उम्मीदवारों ने अभी तक तैयारी शुरू कर दी है, जिसको लेकर उम्मीदवार अपने- अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं.

Share.
Exit mobile version