Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गैंगस्टर छोटा राजन को जया शेट्टी हत्याकांड में जमानत मिली, उम्रकैद की सजा भी टली

    गैंगस्टर छोटा राजन को जया शेट्टी हत्याकांड में जमानत मिली, उम्रकैद की सजा भी टली

    October 23, 2024 क्राइम 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे (Jaya Shetty Murder Case) उर्फ छोटा राजन को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे सेशन कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को स्थगित कर दिया है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक छोटा राजन की सजा को दी गई चुनौती का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उम्रकैद की सजा पर रोक जारी रहेगी। गौरतलब है कि छोटा राजन के विरुद्ध अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन को जेल में ही रहना पड़ेगा।

    इसे भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने जोरदार रोडशो के साथ वायनाड उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया

    जानकारी के अनुसार साल 2001 में रंगदारी के लिए होटल व्यवसायी जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 मई को बॉम्बे सेशन कोर्ट की एक विशेष अदालत ने यह मानते हुए छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी कि यह हत्या छोटा राजन के इशारे पर हुई थी।राजन ने इस सजा को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।इसी मामले में बाम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने छोटा राजन को एक लाख रुपये की शर्त के साथ जमानत मंजूर की है।

    इसे भी पढ़ें – भारत ने ‘गुपचुप’ लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी S-4, एक साथ 8 मिसाइल दागने में सक्षम

     Jaya Shetty Murder Case – उल्लेखनीय है, होटल मालिक जया शेट्टी की उनके ही होटल में 4 मई 2001 को छोटा राजन गिरोह के दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले जया शेट्टी को रंगदारी के लिए छोटा राजन गिरोह से धमकी मिल चुकी था और उन्हें सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, इस घटना से कुछ दिन पहले जया शेट्टी ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी थी। इसी मामले में छोटा राजन पर रवि पुजारी के जरिए जया शेट्टी से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप पुलिस ने लगाया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र

    राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज

    इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर!

    केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

    पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! संबित पात्रा बोले— ‘कर्नाटक और झारखंड के छात्रों के विरोध पर राहुल गांधी चुप क्यों?’

    अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिकायत पर बड़ा एक्शन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.