जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना इलाके में हुई सनसनीखेज केनरा बैंक डकैती मामले में पुलिस को अभी तक कोई खास कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस लगातार पांचों डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इन डकैतों के बारे में पुख्ता जानकारी देने (Jamshedpur Bank Robbery) वालों के लिए बड़े इनाम की घोषणा की है। पुलिस की तरफ से सभी पांचों डकैतों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

Jamshedpur Bank Robbery – गौरतलब है कि 24 सितंबर, 2026 को पांच लुटेरों ने गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े इस बड़ी डकैती को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद, पांचों लुटेरे कंधे पर रुपयों से भरा बैग टांगकर बेहद आराम से अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बैंक के अंदर डकैती करते समय किसी भी लुटेरे ने न तो मास्क पहना था और न ही अपना चेहरा ढका था।

 सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त

लुटेरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि बैंक डकैती की गहन जांच चल रही है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए घोषणा की कि इन लुटेरों के बारे में सही और सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2-2 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही, एसएसपी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Share.
Exit mobile version