पलामू। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कोयल नदी में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पांच लड़के नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें से 4 लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 5वें लड़के की तलाश अब भी जारी है। इस दिल दहला (Palamu Tragedy News) देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Palamu Tragedy News – मृतकों की पहचान पतरिया खुर्द निवासी नितेश कुमार, विशाल कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर और राजा सिंह के रूप में हुई है, जबकि हेमंत कुमार अभी भी लापता है। ग्रामीणों के अनुसार, नितेश कुमार सबसे पहले नदी की धारा में उतरा और गहराई अधिक होने के कारण डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख बाकी चारों दोस्त भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वे सभी एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में 25 से 30 फीट गहरी नदी में डूब गए। घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर चारों के शव बरामद किए गए।

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान हुआ यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं, डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

Share.
Exit mobile version