भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने सिद्दीकी से 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की फिरौती मांगी है और पैसे न देने पर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी (Jamal Siddiqui Death Threat) संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट और उदय भानु चिब को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

🕵️ नागपुर पुलिस ने शुरू की जांच

जमाल सिद्दीकी ने इस मामले की शिकायत नागपुर पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर सेल टीम आईपी एड्रेस ट्रैकिंग, कॉल रिकॉर्ड एनालिसिस और साइबर फोरेंसिक के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में धमकी भरा नंबर जम्मू-कश्मीर का होने की जानकारी मिली है।

⚖️ बीजेपी का सख्त रुख, गृह मंत्री को लिखा पत्र

इस गंभीर घटना के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मोर्चा के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज ने जोर देकर कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। सिद्दीकी ने बताया कि (Jamal Siddiqui Death Threat) परिवार में भय का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश करेगी।

 

 

Share.
Exit mobile version