कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक नौ मंजिला सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। इस अग्निकांड में लगभग 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) जलकर राख हो गईं। ये वही मशीनें थीं जिनका उपयोग हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा (Kolkata EVM Fire Incident) चुनावों में 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।

इसे भी पढ़ें – जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

Kolkata EVM Fire Incident – अग्निशमन और आपातकालीन सेवा राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “यह कोई सामान्य आग नहीं लग रही है। आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर दिखी, फिर चौथी से छठी मंजिल को छोड़े बिना सीधे सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंच गई?” दक्षिण 24 परगना प्रशासन की शिकायत पर अलीपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है।

 राजनीतिक गलियारों में गरमाई सियासत

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसे गंभीर बताते हुए तोड़-फोड़ की संभावना को खारिज करने से इनकार किया है, जबकि अन्य बीजेपी नेताओं ने इसे एक ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी दावे पर भरोसा करने के बजाय केवल फोरेंसिक रिपोर्ट और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालेंगे।

Share.
Exit mobile version