जयपुर : राजधानी जयपुर के पॉश इलाके जवाहर सर्किल में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती के मामले में पुलिस को 29 दिन की लंबी और कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित भारत-नेपाल सीमा से कुख्यात ‘नेपाली गैंग’ के तीन शातिर बदमाशों को (Jaipur robbery busted) गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों को दबोचने के लिए करीब 10,000 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।
नौकर बनकर करते थे घर की रेकी
गैंग का कोई एक सदस्य सबसे पहले पीड़ित परिवार के घर में नौकर बनकर काम पर लगता था। आरोपी घर में रहकर लगातार 15-20 दिनों तक पूरे परिवार की दिनचर्या, सदस्यों के आने-जाने के समय और मकान के सूना रहने के मौकों की बारीकी से निगरानी करता था पूरी जानकारी पुख्ता होने के बाद रेकी करने वाला सदस्य अपने (Jaipur robbery busted) अन्य साथियों को बुलाता और मौका मिलते ही परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।
29 जुलाई बेटे को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये
29 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र स्थित बिजनेसमैन आशीष गुप्ता के घर पर हुई। उस समय आशीष अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड गए हुए थे और उनका बेटा राघव घर में अकेला था। तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर राघव को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखे 5 लाख रुपये नकद, कार्टियर कंपनी की बेशकीमती घड़ी, सोने-हीरे की अंगूठियां, ब्रेसलेट, पेंडेंट, सोने की गिन्नी और चांदी के सिक्के लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
