Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘जय शाह का PA हूं’, ICC का नकली ID दिखाकर होटल में 5 दिन से काट रहा था मौज, पुलिस ने पकड़ा तो…

    ‘जय शाह का PA हूं’, ICC का नकली ID दिखाकर होटल में 5 दिन से काट रहा था मौज, पुलिस ने पकड़ा तो…

    March 12, 2025 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. वह पिछले 5 दिनों से एक होटल में आईसीसी के चेयरमैन और (I am Jai Shah’s PA) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का पीए बनकर रह था. उसने कई लोगों से संपर्क कर उन्हें काम दिलाने के नाम पर पैसे मांगे. शक होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच में वह फर्जी पाया गया. पुलिस ने आरोपी युवक के पास से फर्जी आईकार्ड बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है.

    आरोपी युवक पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है. उसकी पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस को आरोपी के पास से एक फोटो भी बरामद हुआ है, जिसमें वह जय शाह के साथ है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिले के कई अधिकारियों को फोन कर उनपर रौब जमाया था. पुलिस को जब इस बारे में जानकारी हुई तो एक टीम बनाकर होटल में छापा मारा और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. वह जिस होटल में ठहरा था उसने उसके मालिक को ठगने का प्रयास किया था.

    5 दिन से ठहरा था होटल में

    हरिद्वार पुलिस ने आरोपी अमरिंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले 5 दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल उदयमान आर्किड में रह रहा था. वह रौब जमाकर वहां ठहरा हुआ था. वह अपने आप को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का पीए बता रहा था. उसने अपना आईकार्ड भी दिखाया था, जिसपर उसका और जय शाह फोटो लगा हुआ था.होटल मालिक को संदेह होने पर पुलिस से शिकायत की गई.

    बरामद हुआ ICC का फर्जी आईडी कार्ड

    हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि होटल में फर्जी रूप से ठहरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पुलिस ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. 35 वर्षीय आरोपी अमरिंदर सिंह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है. उन्होंने (I am Jai Shah’s PA) बताया कि आरोपी के पास से एक आईसीसी का आईडी कार्ड और जय शाह के साथ आरोपी की फोटो भी बरामद हुई है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि उससे पूछताछ की गई है. पता किया जा रहा है कि वह किस मकसद से यहां आया हुआ था और किन-किन के संपर्क में था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख की ठगी! अमेरिका और स्पेन भेजने का झांसा देने वाले एजेंटों पर FIR दर्ज

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.