Israel-Hamas War: जहां एक ओर इजरायल लगातार हमास के ठिकानों वाली जगहों पर हमले कर रहा है. वहीं, दूसरी तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन इजरायल पर लगातार जुबानी हमले बोल रहे हैं. हालांकि इजरायल के पीएम भी इस रेस में पीछे नहीं है और वे भी लगातार इन हमलों पर पलटवार करते नजर आ रहे है.
इजरायल को बताया आंतकी देश
वहीं, हाल ही में एक बार तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इजरायल पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजा के अल-शिफा अस्पताल में इजरायली सेना का दाखिल होना मानव इतिहास के सबसे क्रुर हमलों में से एक है. इसके साथ ही उन्होंने इजरायल को ‘आंतकी देश’ बता दिया.
हमास को बताया राचनीतिक पार्टी
यह पहला मौका नहीं है कि रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने हमास को एक राजनीतिक पार्टी बताया है. बल्कि इससे पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं. इस बार उन्होंने कहा कि “हमास कोई आतंकी संगठन नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक पार्टी है, जिसने 2006 में गाजा का चुनाव जीता है.”
नेतन्याहू ने भी बोला जवाबी हमला
तुर्किए के राष्ट्रपति के आरोपों पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पलटवार करते हुए कहा कि हमें किसी ऐसे तुर्की नेता से नैतिक ज्ञान की जरूरत नहीं है.जो आंतकी’ संगठन हमास का समर्थन करते हैं.
Israel-Hamas War
इसे भी पढ़ें – स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

