सर्दी के मौसम में खानपान और कपड़ों से लेकर रहन-सहन हर चीज में बदलाव हो जाता है. इस दौरान नहाने और हेयर वॉश के लिए गर्म पानी का उपयोग किया जाता है. लेकिन कई लोग गर्म पानी से नहाते हैं, इससे शरीर को राहत मिलती है, ठंड से बचाव होता है और थकान कम होती हैं. लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना या बाल (wash hair with hot water) धोना हमारी स्किन और बालों के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेसा गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें – Weight Loss Hack: सिर्फ डाइट और लाइफस्टाइल से भी कम होगा वजन!
डर्मेटोलॉजी डॉक्टर विजय सिंघल ने बताया कि बाल धोते समय ज्यादा गर्म पानी का उपयोग लंबे समय तक करना बालों और स्कैल्प दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि गर्म पानी बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल यानी की सेबम को हटाकर उन्हें ड्राई और कमजोर बना देता है, इसके कारण हेयर फॉल भी हो सकता है. इसके अलावा स्कैल्प पर नमी कम हो जाने के कारण सिर में खुजली, ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें – ठंड में न करें ये Diet Mistakes! आपकी ये गलत आदतें बना सकती हैं आपको…..
wash hair with hot water – इन सभी समस्याओं से बचने और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. सबसे पहले तो सर्दी में बाल धोते समय गर्म पानी की जगह पर हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करना सही रहेगा. माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का नियमित रूप से उपयोग करें. तौलिये बालों को रगड़ने की बजाय धीरे-धीरे सुखाएं. इसके साथ ही हफ्ते में 1 से 2 बार बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें, ताकि बालों की नमी और नेचुरल चमक बनी रहे.

