बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए जिस तरह से सही कपड़ों का चुनाव करना जरूरी होता है. ठीक उसी तरह से बढ़ते या घटते टेम्परेचर के बीच शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है. इसलिए जब मौसम बदलता है तो खानपान में भी चेंज करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि शरीर को तापमान के उतार-चढ़ाव के दौरान वायरल हेल्थ प्रॉब्लम्स से लड़ने की ताकत चाहिए होती है. सर्दियों में ज्यादातर गर्म चीजें जैसे सूप या हर्बल चाय (do not make these diet mistakes) पीने को कहा जाता है ताकि शरीर को अंदर से गर्माहट मिलने के साथ ही इम्यूनिटी मजबूत रहे.
सर्दियों में भी डाइट में फ्रेश सीजनल वेजिटेबल्स, मौसमी फल, सूखे मेवे आदि खाने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. वेदर चेंज हो तो तले-भुने और जंक फूड से परहेज करना सही रहता है, क्योंकि इस दौरान पाचन थोड़ा कमजोर होता है. सर्दियों में ठंडी चीजें कम खाने की सलाह दी दी जाती है, इसलिए लोग बहुत सारी न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स भी खाना बंद कर देते हैं तो वहीं विंटर में अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो भी आपको बैलेंस मील पर ध्यान देने की जरूरत है. चलिए इस बारे में डॉक्टर से जान लेते हैं.
do not make these diet mistakes – फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉक्टर डीके गुप्ता का कहना है कि डाइटिंग आज के टाइम में फैशन बन गया है और बहुत सारे डाइटिंग के तरीके ट्रेंड में हैं. हालांकि डाइटिंग करना कोई गलत बात नहीं है. बस आपकी अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत इंपोर्टेंट होता है. अगर आप डाइटिंग पर हैं और खासतौर पर अगर आप विंटर में कोई ऐसी डाइट फॉलो कर रहे हैं, जिसमें प्रोटीन कम है. कार्ब्स कम है या फैट कम है जो आपको नेचुरल मात्रा में चाहिए होता है,तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है.

