भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. वह चोट के चलते बाहर चल रहे हैं. इतना ही नहीं, मुकाबले के दिन वह टीम के साथ मैदान में भी नहीं (Dhoni missing on match day) आ रहे हैं. आखिर धोनी मैच डे पर टीम के साथ ड्रेसिंग रूम क्यों शेयर नहीं कर रहे हैं, इसके पीछे की वजह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताई है. इसके साथ-साथ उन्होंने धोनी की वापसी पर भी बड़ा अपडेट दिया है.

मैच डे पर स्टेडियम में क्यों नहीं आ रहे धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइकल हसी ने एमएस धोनी के बारे में बड़ी बात कही है. हसी का कहना है कि धोनी हमेशा टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं और इसलिए मैच के दिनों पर मैदान पर नहीं आते, ताकि उनकी मौजूदगी टीम के लिए डिस्ट्रैक्शन न बने. मैचों के दौरान वे घर से मैच देखते हैं, लेकिन ट्रेनिंग सेशन्स में जरूर शामिल होते हैं. हसी ने बताया कि धोनी खुद इस फैसले के पक्ष में हैं क्योंकि स्टेडियम में उनकी मौजूदगी से कैमरे और फैंस उन्हें घेर लेते हैं, जिससे बाकी खिलाड़ियों पर दबाव पड़ सकता है.

 Dhoni missing on match day – मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले हसी ने कहा, ‘धोनी बहुत टीम ओरिएंटेड खिलाड़ी हैं. वह हमेशा टीम का सबसे अच्छा हित चाहते हैं. उन्हें चिंता थी कि अगर वह मैच में आएंगे तो बहुत ज्यादा ध्यान उन पर रहेगा. फैंस उनका स्वागत करेंगे और चीयर करेंगे. वह चाहते हैं कि टीम बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपना काम करे. हसी ने यह भी बताया कि वह खुद ड्रेसिंग रूम में धोनी को चाहते हैं क्योंकि धोनी अनुभव और आत्मविश्वास देते हैं. लेकिन आखिरी फैसला धोनी का था.

 

 

Share.
Exit mobile version