फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था फीफा ने कमाई का एक ऐसा अनोखा तरीका निकाला है, जिसने दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को हैरान कर दिया है। फीफा ने घोषणा की है कि 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल मैच के मैदान की घास को वह टुकड़ों में बेचेगा। यदि आप फुटबॉल इतिहास के (grass of field will be sold) इस ऐतिहासिक पल के गवाह रहे मैदान का एक हिस्सा अपने घर में सजाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक बड़ी कीमत चुकानी होगी।

 ‘पीस ऑफ द पिच’ की क्या होगी कीमत?

फीफा के आधिकारिक डिजिटल स्टोर पर इस ‘पीस ऑफ द पिच’ को चार अलग-अलग कैटेगरी में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 2,026 से अधिक टुकड़े उपलब्ध नहीं होंगे। इनकी कीमतें 450 डॉलर से शुरू होकर प्रीमियम वर्जन के लिए 3,000 डॉलर तक रखी गई हैं। भारतीय मुद्रा में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 43,000 रुपये है, जबकि सबसे प्रीमियम वर्जन की कीमत करीब 3 लाख रुपये तक है।

grass of field will be sold – शुरुआती एडिशन में फाइनल मैच की असली घास को एक प्रीमियम एक्रिलिक फ्रेम में सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ खरीदार को एक डिजिटल USB कीपसेक भी मिलेगा। वहीं, प्रीमियम एडिशन बॉक्स में 3×3 इंच का घास का टुकड़ा होगा, जिसके साथ सोने से नक्काशी की हुई रेप्लिका टिकट, वर्ल्ड कप फुटबॉल की एक छोटी प्रतिकृति (Replica) और क्रिस्टल-कट वर्ल्ड कप ट्रॉफी शामिल होगी।

दिलचस्प बात यह है कि फाइनल मैच अभी होना बाकी है। फीफा मैच के खत्म होने के बाद ही मैदान की घास काटकर इस उत्पाद को तैयार करेगा, इसलिए खरीदारों को डिलीवरी फाइनल मैच के बाद ही मिलेगी। इसके अतिरिक्त, फीफा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के कारणों से इस घास की डिलीवरी केवल अमेरिका और यूरोप के पते पर ही संभव हो पाएगी।

Share.
Exit mobile version