गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले में युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरदासपुर पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों और धोखेबाजों के (FIR registered against agents) खिलाफ शिकंजा कसते हुए लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 2 आपराधिक केस (FIR) दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना में अमरजीत सिंह (पुत्र दीवान सिंह), निवासी काहनूवान की लिखित शिकायत पर थाना काहनूवान में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी (सब डिविजन देहाती, गुरदासपुर) द्वारा की गई विस्तृत जांच के बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह (पुत्रगण जसविंदर सिंह), निवासी भूषण (थाना काहनूवान) और वरिंदर सिंह (पुत्र अमरजीत सिंह), निवासी कुंट भुंगा (हरियाणा, जिला होशियारपुर) हाल निवासी सोनू बस स्टैंड (होशियारपुर) के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

FIR registered against agents – आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को सुरक्षित तरीके से अमेरिका (USA) भेजने का झांसा देकर कुल 41 लाख रुपये ऐंठ लिए और न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 स्पेन भेजने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी 

वहीं, ठगी के दूसरे मामले में कुलदीप कौर (पत्नी अवतार सिंह), निवासी नवां साला (चावा) की शिकायत पर थाना पुराना शाला में कार्रवाई की गई है। डीएसपी (सब डिविजन दीनानगर) की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिंदरपाल शर्मा (पुत्र किसन चंद), निवासी कृष्णा नगर (पुराना शाला) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Share.
Exit mobile version