Abhishek Sharma vs Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का सबसे तेज अर्धशतक किसने लगाया? जवाब है वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा. दोनों ने ही 15-15 गेंदों में ये कारनामा किया है. वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर अर्धशतक जमाने का कमाल इस सीजन दो बार कर दिया है. तो क्या इससे मान लिया जाए कि अभिषेक शर्मा के मुकाबले वैभव सूर्यवंशी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हैं? शायद नहीं. लेकिन, जब इसी सवाल को हमने वैभव सूर्यवंशी के कोच से पूछा तो उन्होंने इसके जवाब में 5 कारण गिना दिए.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा है?
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा के बताए 5 वजहों पर हम आएं उसे पहले जरा IPL में वैभव और अभिषेक के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक खेली 5 मैच की 5 पारियों में 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका 263.15 का स्ट्राइक रेट IPL 2026 में किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले 5 मैचों में 18 छक्के उड़ाए हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव दूसरे नंबर पर हैं.
IPL 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा है?
अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मैच की 6 पारियों में 229.26 की स्ट्राइक रेट से 188 रन बनाए हैं. वो तीसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं. वहीं छक्के लगाने (Abhishek Sharma vs Vaibhav Sooryavanshi) में अभिषेक वैभव के ठीक पीछे हैं. उनके 17 छक्के हैं.


