एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘आईफोन डुओ’ (iPhone Duo) को लेकर भारतीय ग्राहकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। भारत में इसकी डिलीवरी शुरू होते ही डिमांड इस कदर बढ़ गई कि दिल्ली-NCR रीजन में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) पर उपलब्ध पूरा का पूरा स्टॉक महज 5 मिनट के भीतर ही बिक गया। भारी मांग को देखते हुए अब कंपनी जल्द से जल्द और यूनिट्स मंगाने की तैयारी कर रही है, ताकि जो ग्राहक इसे खरीदने से चूक गए हैं, उन्हें (iPhone Duo Sold Out) आने वाले हफ्तों में एक और मौका मिल सके।
Blinkit पर 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक
ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी (Eternal) के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस शानदार रिस्पॉन्स की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह 8:15 बजे प्लेटफॉर्म पर आईफोन डुओ की डिलीवरी शुरू की गई थी, जो कि शुरुआत में केवल दिल्ली-NCR के ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी। सेल लाइव होने के मात्र 5 मिनट के अंदर सारी यूनिट्स बिक गईं। कंपनी अब आने वाले हफ्तों में इसका नया स्टॉक उपलब्ध कराने पर काम कर रही है, जिसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
पहले हफ्ते का पूरा स्टॉक पहले ही हो चुका था बुक
आईफोन डुओ की यह भारी डिमांड सिर्फ ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स तक ही सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस फोन के पहले हफ्ते के लिए तय किया गया पूरा स्टॉक सेल शुरू होने से पहले ही बिक चुका था। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नई दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल स्टोर्स पर (iPhone Duo Sold Out) सबसे ज्यादा प्री-बुकिंग दर्ज की गई।
भारत में iPhone Duo के सभी वेरिएंट्स की कीमत
भारत में स्टोरेज कैपेसिटी के आधार पर आईफोन डुओ की कीमत ₹2,99,900 से लेकर ₹4,49,900 तक तय की गई है।
-
-
256GB (बेस वेरिएंट): ₹2,99,900
-
-
-
512GB वेरिएंट: ₹3,24,900
-
-
-
1TB वेरिएंट: ₹3,74,900
-
-
-
2TB (टॉप वेरिएंट): ₹4,49,900
-


