शेयर बाजार में बीते हफ्ते तेजी देखने को मिली थी. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ था. इसी के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में (Reliance and TCS increased market cap) से 8 का मार्केट कैप पिछले हफ्ते कुल मिलाकर 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया. आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा फायदा बजाज की एनबीएफसी कंपनी को हुआ है.
वहीं दो कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. जिसमें देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी है. दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में ज्वाइंटली करीब 14000 हजार करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है.

