यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा (Inspection Of Night Shelters) दी जाए। प्रशासन इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करे कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम के साथ साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।
इसे भी पढ़ें – उपचुनाव जीतने के बाद सपा के हौसले बुलंद, संगठन मजबूत करने में करेगी फोकस
सीएम योगी ने ये निर्देश सोमवार रात महानगर के तीन रैन बसेरों का निरीक्षण करने के दौरान दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास, कचहरी बस स्टेशन के पास तथा झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरो का निरीक्षण कर तथा वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कम्बल व भोजन का वितरण भी किया।
Inspection Of Night Shelters – मुख्यमंत्री ने तीनों रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में उच्च गुणवत्ता के कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से आत्मीय संवाद किया। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई परीक्षा या अन्य कार्य से गोरखपुर आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया।
इसे भी पढ़ें – लव जिहाद के खिलाफ विहिप का देशव्यापी अभियान, 31 दिसंबर को होगा समापन
रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरों का व्यवस्थित संचालन करें। इसमें स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद ली जाए। कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद सड़कों पर ठिठुरता न दिखाई दे। उनके ठहरने की सम्मानजनक व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर जरूरतमंद को कंबल व ऊनी कपड़े उपलब्ध कराए जाएं।
हर जगह पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था हो।

