मई के ये 15 दिन भारतीय लोगों के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। पहली तारीख से अभी तक गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम बढ़ गए हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भारत पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की (Inflation Update) लगातार बढ़ती कीमतें और रुपये में आ रही गिरावट ने इकोनॉमी के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। इसी का नतीजा है कि देश में कुछ जरूरी चीजों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है।
⛽ कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी उछाल
महीने की पहली तारीख को ही सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इस इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर के दाम बढ़कर 3071.50 रुपये हो गए। वहीं, मुंबई सहित कई शहरों में रेट 3000 के आसपास पहुंच गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम में इस महीने फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
🥛 दूध की कीमतों ने बिगाड़ा बजट
देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों मदर डेयरी और अमूल ने 13 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया। दोनों ही कंपनियों ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी के अनुसार, पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ गई है, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा। यह नई दरें 14 मई से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं।
🚗 सीएनजी और ईंधन की कीमतों में उबाल: ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
मुंबई और दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं, जिससे ऑटो और टैक्सी किराए बढ़ने की आशंका है। वहीं, मिडिल ईस्ट में तनाव और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ की नाकेबंदी के (Inflation Update) कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। इसी दबाव के चलते सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पूरे देश में 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा कर दिया है।


