Advertisement

आज का भाव : दिवाली पर दिवाला निकाल रही महंगाई

0
30
  • एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के भाव आएं दिन जिस गति से बढ़ रहे हैं, मानो दिवाली पर खून के आंसू ही रुलाएंगे। बता दें कि आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने तेल की कीमत में इजाफा किया है। जिसके बाद तेल की कीमत बिल्कुल आसमान छूने को तैयार है।

वहीं आज हुई पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
के बाद दिल्ली में तेल का भाव 108.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के भाव की बात करें तो 97.02 हो गया है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत मुंबई में सर्वाधिक है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत की बात करें तो 114.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं डीजल की कीमत भी आसमान छू रही हैं। डीजल का भाव 105.12 रुपए प्रति लीटर है।

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।