चंडीगढ़ : पाकिस्तान ने दीपावली के अवसर पर 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। ये मछुआरे अटारी-बाघा सीमा के रास्ते शुक्रवार देर रात भारतीय सीमा (Indian Fisherman Released) में दाखिल हुए। बीएसएफ टीम द्वारा सभी मछुआरों की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – Ludhiana में 2 किलो सोना बरामद, GRP के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
वर्ष 2019 में ये मछुआरे गलती से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। जहां पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से ज्यादातर मछुआरे गुजरात के रहने वाले हैं। सजा पूरी होने के बाद इन्हें भारत आने की अनुमति मिली। शुक्रवार को वह अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर पहुंचे। जहां पाकिस्तान के अधिकारी उन्हें वाघा बॉर्डर लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें बीएसएफ रेंज अटारी वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़ें – Aam Aadmi Party ने Supreme Court का किया धन्यवाद, कहा – यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाला
Indian Fisherman Released – बीती देररात सभी मछुआरों को बार्डर से अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में एकत्र किया गया। यहां सभी मछुआरों के सामान की जांच करने के अलावा उनकी बॉडी स्कैन की गई। फिलहाल सभी मछुआरों को भारत सरकार ने अमृतसर रेड क्रॉस भवन में रखा है। रविवार को उन्हें अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा।